मैंने जोर देकर कहा कि चिंता ना करो, हमलोग पूरा पैसा देकर जाएंगे. इतना सुनते ही कई यौनकर्मी आग बबूला हो गईं. एक ने कहा बाबू यहां पर रोजाना मेला लगता है, जहां पर तुम जैसे डेढ़ सौ बाबू आकर अपनी थैली दे जाते है. पैसे का रौब ना गांठों. यहां तो हमारे मूतने से भी पैसे की बारिश होती है, अभी तुम बच्चे हो. हमलोगों की आंखें नागिन की होती है, एक बार देखने पर चेहरा नहीं भूलती. तुम तो कई बार शो रूम देखने यहां आ चुके हो. दम है तो कमरे में चलकर बातें कर.
मैनें फौरन क्षमा मांगते हुए किसी तरह यौनकर्मियों को शांत करने की गुजारिश में लग गया. एक ने कहा कि हमलोगों को तुम जितना उल्लू समझते हो, उतना हम होती नहीं है. बड़े बड़े फन्ने तीसमार खांन भी यहां आकर मेमना बन जाते है. हम ईमानदारी से केवल अपना पैसा लेती है. एक यौनकर्मी ने जोड़ा, 'हम रंडियों का अपना कानून होता है, मगर तुम एय्याश मर्दो में तो कोई ईमान ही नहीं होता.'
यौनकर्मियों के एकाएक इस बौछार से मैं लगभग निरूतर सा हो गया. महिला पत्रकार को लेकर फौरन खिसकना ही उचित लगा. एक उम्रदराज यौनकर्मी से बिनती करते हुए मैंने पूछा कि क्या इसे (महिला पत्रकार) पूरे गांव में घूमा दूं? उसकी सहमति मिलने पर हमलोगों ने प्रेमनगर की गलियों को देखना शुरू किया. अब हमलोगों ने फैसला किया कि किसी से उलझने या सवाल जवाब करने की बजाय केवल माहौल को देखकर ही हालात का जायजा लेना ज्यादा ठीक और सुरक्षित है.
मर्द आते इज्ज़त उतरवाने
हमलोग अभी एक गली में प्रवेश ही किए थे कि गली के अंतिम छोर पर दो लड़कियां और दो लड़कों के बीच पैसे को लेकर मोलतोल जारी था. 18-19 साल के लड़के 17-18 साल का मासूम सी लड़कियों को 20 रूपए देना चाह रहे थे, जबकि लड़कियां 30 रूपए की मांग पर अड़ी थी. लगता है जब बात नहीं बनी होगी तो एक लड़की बौखला सी गई और बोलती है. साले जेब में पैसे रखोगे नहीं और अपना मुंह लेकर सीधे चले आओगे अपनी अम्मां के पास आम चूसने. चल भाग वरना एक झापड़ दूंगी तो साले तेरा केला कटकर यहीं पर रह जाएगा.
शर्म से पानी पानी से हो गए दोनों लड़के हमलोगों के मौके पर आने से पहले ही निकल लिए. मैं बीच में ही बोल पड़ा, क्या हुआ इतना गरम क्यों हो. इस पर लगभग पूरी बदतमीजी से एक बोली मंगलाचरण की बेला है, तेरा हंटर गरम है तो चल वरना तू भी यहां से फूट. मैने बड़े प्यार से कहा कि चिंता ना कर तू हमलोग से बात तो कर तेरे को पैसे मिल जाएंगे. मैनें अपनी जेब से 50 रूपए का एक नोट निकाल कर आगे कर दिया. नोट को देखकर हुड़की देती हुई एक ने कहा सिर पर पटाखा बांधकर क्या हमें दिखाने आया है, जा मरा ना उसी से.
sex-workers-indiaमैंने झिड़की देते हुए टोका इतनी गरम क्यों हो रही है, हम बात ही तो कर रहे है. गंदी सी गाली देती हुई एक ने कहा हम बात करने की नहीं नहाने की चीज है. कुंए में तैरने की हिम्मत है तो चल बात भी करेंगे और बर्दाश्त भी करेंगे. दूसरी ने अपने साथी को उलाहना दी, तू भी कहां फंस रही है साले के पास डंड़ा रहेगा तभी तो गिल्ली से खेलेगा. दोनों जोरदार ठहाका लगाती हुई जानें लगीं.
मैं भी बुरा सा मुंह बनाते हुए तल्ख टिप्पणी की, तुम लोग भी कम बदतमीज नहीं हों. यह सुनते ही वे दोनों फिर हमलोगों के पास लौट आयीं और उनमें से एक ने कहा, 'वेश्या के घर में इज्जत की बात करने वाला तू पहला मर्द है. यहां पर आने वाला मर्द हमारी नहीं हमलोगों के हाथों अपनी इज्जत उतरवा कर जाता है.' मैंने बात को मोड़ते हुए कहा कि ये बहुत बड़ी अधिकारी है और तुमलोग की सेहत और हालात पर बातचीत करके सरकार से मदद दिलाना चाहती है. इस पर वे लोग एकाएक नाराज हो गई. बिफरते हुए एक ने कहा हमारी सेहत को क्या हुआ है. तू समझ रहा है कि हमें एड(एड़स) हो गया है. तुम्हें पता ही नहीं है बाबू हमें कोई क्या चूसेगा, चूस तो हमलोग लेती है मर्दों को.
तपाक से मैनें जोड़ा अभी लगती तो एकदम बच्ची सी हो, मगर बड़ी खेली खाई सी बातें कर रही हो. इस पर रूखे लहजे में एक ने कहा जाओ बाबू जाओ तेरे बस की ये सब नहीं है, तू केवल झुनझुना है. गंदी गंदी गालियों के साथ वे दोनों पलक झपकते गली पार करके हमलोगों की नजरों से ओझल हो गई.मूड उखड़ने के बाद भी भरी दोपहरी में हमलोग दो चार गलियों में चक्कर काटते हुए प्रेमनगर से बाहर निकल गए.
करीब तीन साल पहले 2009 में एक बार फिर थान सिंह यादव के साथ मैं प्रेमनगर में था. करीब आठ-नौ साल के बाद यहां आने पर बहुत कुछ बदला बदला सा दिखा. ज्यादातर कच्चे मकान पक्के हो चुके थे. गलियों की रंगत भी बदल सी गयी थी. कई बार यहा आने के बाद भी यहां की घुमावदार गलियां मेरे लिए हमेशा पहेली सी थी. गांव के मुहाने पर ही एक अधेड़ आदमी से मुलाकात हो गई.
हमलोंगों ने यहां आने का मकसद बताते हुए किसी ऐसी महिला या लोगों से बात कराने का आग्रह किया, जिससे प्रेमनगर की पीड़ा को ठीक से सामने रखा जा सके. पत्रकार का परिचय देते हुए उसे भरोसे में लिया. हमने यह भी बता दिया कि इससे पहले भी कई बार आया हूं, मगर अपने परिचय को जाहिर नहीं किया था. अलबता पहले भी कई बार खबर छापने के बावजूद हमने हमेशा प्रेमनगर की पीड़ा को सनसनीखेज बनाने की बजाय इस अभिशाप की नियति को प्रस्तुत किया था.
यह हमारा संयोग था कि बुजुर्ग को मेरी बातों पर यकीन आ गया, और वह हमें साथ लेकर अपने घर आ गया. घर में दो अधेड़ औरतों के सिवा दो और जवान विवाहिता थी. कई छोटे बच्चों वाले इस घर में उस समय कोई मर्द नहीं था. घर में सामान्य तौर तरीके से पानी के साथ हमारी अगवानी की गई. दूसरे कमरे में जाकर मर्द ने पता नहीं क्या कहा होगा.
थोड़ी देर में चेहरे पर मुस्कान लिए चारों महिलाएं हमारे सामने आकर बैठ गई. इस बीच थान सिंह ने अपने साथ लाए बिस्कुट, च़ाकलेट और टाफी को आस पास खड़ें बच्चों के बीच बाट दिया. बच्चों के हाथों में ढेरो चीज देखकर एक ने जाकर गैस खोलते हुए चाय बनाने की घोषणा की. इस पर थान सिंह ने अपनी थैली से दो लिटर दूध की थैली निकालते हुए इसे ले जाने का आग्रह किया. इस पर शरमाती हुई चारों औरतों ने एक साथ कहा कि घर में तो दूध है.
बाजी अपने हाथ में आते देखकर फिर थान सिंह ने एक महिला को अपने पास बुलाया और थैली से दो किलो चीनी के साथ चाय की 250 ग्राम का एक पैकेट और क्रीम बिस्कुट के कुछ पैकेट निकाल कर उसे थमाया. पास में खड़ी महिला इन सामानों को लेने से परहेज करती हुई शरमाती रही. सारी महिलाओं को यह सब एक अचंभा सा लग रहा था.
एक ने शिकायती लहजे में कहा अजी सबकुछ तो आपलोगों ने ही लाया है तो फिर हमारी चाय क्या हुई. मैने कहा अरे घर तुम्हारा, किचेन से लेकर पानी, बर्तन, कप प्लेट से लेकर चाय बनाने और देने वाली तक तुम लोग हो तो चाय तो तुमलोग की ही हुई. अधेड़ महिला ने कहा बाबू तुमने तो हमलोगों को घर सा मान देकर तो एक तरीके से खरीद ही लिया. दूसरी अधेड़ महिला ने कहा बाबू उम्र पक गई. हमने सैकड़ों लोगों को देखा, मगर तुमलोग जैसा मान देने वाला कोई दूसरा नहीं देखा. यहां तो फौरन भागने वाले मर्दो को ही देखते आ रहे है.
इस बीच हमने गौर किया कि बातचीत के दौरान ही घर में लाने वाले बुजुर्ग पता नहीं कब बगैर बताए ही घर से बाहर निकल गए. वजह पूछने पर एक अधेड़ ने बताया कि बातचीत में हमलोग को कोई दिक्कत ना हो इसी वजह से वे बाहर चले गए. हमलोगों ने बुरा मानने का अभिनय करते हुए कहा कि यह तो गलत है मैंने तो उन्हें सबकुछ बता दिया था. खैर इस बीच चाय भी आ गई.
बोलने का नहीं, यहां खोलने का रिवाज़
चारों ने लगभग अपने हथियार डालते हुए कहा अब जो पूछना है बाबू बात कर सकते हो. बातचीत का रूख बताते ही एक ने कहा बाबू तुम तो चले जाओगे, मगर हमें परिणाम भुगतना पड़ेगा. एक बार फिर इमोशनल ब्लैकमेलिंग करते हुए मैने साफ कहा कि यदि तुम्हें हमलोगों पर विश्वास नहीं है तो मैं भी बात करना नहीं चाहूंगा यह कहकर मैंने अपना बोरिया बिस्तर समेटना चालू कर दिया.
तभी एक जवान सी वेश्या ने तपाक से मेरे बगल में आकर बैठती हुई बोली अरे तुम तो नाराज ही हो गए. हमने तो केवल अपने मन का डर जाहिर किया था. शिकायती लहजे में मैंने भी तीर मारा कि जब मन में डर ही रह जाए तो फिर बात करने का क्या मतलब? इस पर दूसरी ने कहा बाबू हमलोगों को कोई खरीद नहीं सकता, मगर तुमने तो अपनी मीठी मीटी बातों में हमलोगों को खरीद ही लिया है. अब मन की सारी बाते बताऊंगी. फिर करीब एक घंटे तक अपने मन और अपनी जाति की नियति और सामाजिक पीड़ा को जाहिर करती रही.
gb-roadबुजुर्ग सी महिला ने बताया कि हमारी जाति के मर्दो की कोई अहमियत नहीं होती. पहले तो केवल बेटियों से ही शादी से पहले तक धंधा कराने की परम्परा थी, मगर पिछले 50-60 साल से बहूओं से भी धंधा कराया जाने लगा. हमारे यहां औरतों के जीवन में माहवारी के साथ ही वेश्यावृति का धंधा चालू होता है, जो करीब 45 साल की उम्र तक यानी माहवारी खत्म(रजोनिवृति) तक चलता रहता है.
इनका कहना है कि माहवारी चालू होते ही कन्या का धूमधाम से नथ उतारी जाती है. गुस्सा जाहिर करती हुई एक ने कहा कि नथ तो एक रस्म होता है, मगर अब तो पुलिस वाले ही हमारे यहां की कौमा्र्य्य को भंग करना अपनी शान मानते है. नाना प्रकार की दिक्कतों को रखते हुए सबों ने कहा कि शाम ढलते ही जो लोग यहां आने के लिए बेताब रहते हैं,वही लोग दिन के उजाले में हमें उजाड़ने घर से बाहर निकालने के लिए लोगों कों आंदोलित करते है.
एक ने कहा कि सब कुछ गंवाकर भी इस लायक हमलोग नहीं होती कि बुढ़ापा चैन से कट सके. हमारे यहां के मर्द समाज में जलील होते रहते हैं. बच्चों को इस कदर अपमानित होना पड़ता है कि वे दूसरे बच्चों के कटाक्ष से बचने के लिए हमारे बच्चे स्कूल नहीं जाते और पढ़ाई में भी पीछे ही रह जाते है. नौकरी के नाम पर निठ्ठला घूमते रहना ही हमारे यहां के मर्दो की दिनचर्या होती है. अपनी घरवाली की कमाई पर ही ये आश्रित होते है.
एक ने कहा कि जमाना बदल गया है. इस धंधे ने रंगरूप बदल लिया है, मगर हमलोग अभी पुराने ढर्रे पर ही चल रहे है. बस्ती में रहकर ही धंधा होने के चलते बहुत तरह की रूकावटों के साथ साथ समाज की भी परवाह करनी पड़ती है. एक ने बताया कि हम वेश्या होकर भी घर में रहकर अपने घर में रहते है. हम कोठा पर बैठने वाली से अलग है. बगैर बैलून (कंडोम) के हम किसी मर्द को पास तक नहीं फटकने देती. यही कारण है कि बस्ती की तमाम वेश्याएं सभी तरह से साफ और भली है.
यानी डेढ सौ से अधिक जवान वेश्याओ के अलावा, करीब एक सौ वेश्याओं की उम्र 40पार कर गई है. एक अधेड़ वेश्या ने कहा कि लोगों की पसंद 16 से 25 के बीच वाली वेश्याओं की होती है. यह देखना हमारे लिए सबसे शर्मनाक लगता है कि एक 50 साल का मर्द जो 10-15 साल पहले कभी उसके साथ आता था , वही मर्द उम्रदराज होने के बाद भी आंखों के सामने बेटी या बहू के साथ हमबिस्तर होता है और हमलोग उसे बेबसी के साथ देखती रह जाती है.
एक ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ ही वेश्या अपने ही घर में धोबी के घर में कुतिया जैसी हो जाती है. इस पर जवान यौनकर्मियों ने ने ठहाका लगाया, तो मंद मंद मुस्कुराती हुई अधेड़ वेश्याओं ने कहा कि हंमलोग भी कभी रानी थी, जैसे की तुमलोग अभी हो. इसपर सबों ने फिर ठहाका लगाया.
थोड़ी देर की चुप्पी के बाद फिर मैनें कहा कुछ और बोलो? किसी ने बेबसी झलकाती हुई बोली और क्या बोलूं साहब ? बोलने का इतना कभी मौका कोई कहां देता है? यहां तो खोलने का दौर चलता है. दूसरी जवान वेश्या ने कहा खोलने यानी बंद कमरे में कपड़ा खोलने का ? एक ने चुटकी लेते हुए कहा कि चलना है तो बोलो. एक अधेड़ ने समर्थन करती हुई बोली कोई बात नहीं साब, मेहमान बनकर आए हो चाहों तो माल हलाल कर सकते हो.
एक जवान ने तुरंत जोड़ा साब इसके लिए तुमलोग से कोई पैसा भी नहीं लूंगी? हम दोनों एकाएक खड़े हो गए. थान सिंह ने जेब से दो सौ रूपए निकाल कर बच्चों को देते हुए कहा कि अब तुमलोग ही नही चाहती हो कि हमलोग तुमसे बात करें. इस पर शर्मिंदा होती हुई अधेड़ों ने कहा कि माफ करना बाबू हमारी मंशा तुमलोगों को आहत करने की नहीं थी. खैर दुआ सलाम और मान मनुहार के बाद घर से बाहर निकल गए थे.
लगभग दो घंटे तक प्रेमनगर के एक घर में अतिथि बनकर रहने के बाद हमलोग बस्ती से बाहर हो गए. मगर इस बार इन यौनकर्मियों की पीड़ा काफी समय तक मन को विह्वल करती रही. इस बस्ती की खबरें यदा-कदा आज भी आती रहती हैं. ग्लोबल मंदी से भले ही भारत समेत पूरा संसार उबर गया हो, मगर अपना सबकुछ गंवाकर भी प्रेमनगर की यौनकर्मी शायद ही कभी अर्थिक तंगी से उबर पाएंगी ?
anami-sharan-babalपिछले दो दशक से पत्रकारिता कर रहे अनामी शरण बबल बाहरी दिल्ली से सम्बंधित मामलों के विशेष जानकार हैं.
0
inShare
+1 #2 Nirmal Gorana 2012-06-14 12:48
Zanab aap realy super reporter hai or aap jaise reporter ko samaj ki jarurat hai. **** worker ki samaj me badi dardnak situation hai hame milkar en sabhi **** workers ke sath work shop karni chahiye......or kuch socio economic development per focus kar income generation activity start karni chahiye...
Quote
0 #1 Nirmal Gorana 2012-06-14 12:48
Zanab aap realy super reporter hai or aap jaise reporter ko samaj ki
jarurat hai. **** worker ki samaj me badi dardnak situation hai hame
milkar en sabhi **** workers ke sath work shop karni chahiye......or
kuch socio economic development per focus kar income generation
activity start karni chahiye...
Quote