रविवार, 1 अप्रैल 2018

सांसद सम्मान




झारखंडी सांसद निशिकांत को मिला सबसे सक्रिय सांसद का सम्मान

अनामी शरण बबल


नयी दिल्ली। देश के 543 सांसदों में सबसे अधिक सक्रिय सांसद का सम्मान झारखंड गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को दिया गया है। सबसे बेजोड सांसद का तगमा बिहार मधेपुरा से बाहुबलि सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव को मिला है। सबसे अधिक चर्चा में रहने वाले सांसद का सम्मान हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को मिला है। राजनीति से अधिक क्रिकेट की राजनीति करने वाले ठाकुर इसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मुंबई से भाजपा सांसद पूनम महाजन को सबसे युवा सांसद होने का गौरव मिला है। फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ सांसद सम्मान 2018 के लिए 25 सांसदों को चुना गया है। 25 कैटेग्री के लिए एक सर्वेक्षण के आधार पर सांसदों का चयन किया गया।

विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में 25 अलग अलग कैटेग्री के तहत सांसदों को अजीबोगरीब कैटेग्री को रखा गया है। इन कैटेग्री को जानना सबसे दिलचस्प है। बतौर प्रभावशाली सांसद गुजरात के डा. किरीट भाई सोलंकी लोक सरोकारी सांसद राजधानी दिल्ली के डा. उदित राज, लगनशील सांसद के रूप में यूपी बांदा के भैरो प्रसाद मिश्र और सबसे मजबूत इरादों वाले सांसद के रूप में रोडमल नागर को सम्मानित किया गया। एक जननायक सांसद के तौर पर
तृणमूल कांग्रेस के सौगात राय को प्रतिष्ठित किया गया है। शिरोमणि अकाली दल के रमेश चंद्र कौशिक को सबसे कर्मठ सांसद का सम्मान प्राप्त हुआ है।

संसद भवन के सबसे शानदार सांसद का सम्मान ओडिशा के कलिकेश्वर सिंह देव को तो सबसे असरदार सांसद का तगमा सुधीर गुप्त को मिला है। संसद की सबसे बड़ी बतौर उम्मीद का सम्मान यूरपी के संत रबीरनगर के सांसद शरद त्रिपाठी को दिया गया। बतौर खानदानी उत्राधिकारी कैटेग्री का सम्मान असम के सांसद गौरव गोगोई को दिया गया। जबकि राजनीति की खानदानी विरासत संभालने का सम्मान पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल खानदान के चौथी पीढी के दुष्यंत चौटाला कोदिया गया है। पिछले 50 साल से केंद्र और हरियाणा की राजनीति में यह परिवार सक्रिय है।
मुंबई से भाजपा सांसद पूनम महाजन सबसे युवा सांसद तो महाराष्ट्र की सुप्रिया सुले को सांसद नारी शक्ति सम्मान मिला। सांसद शख्शियत का सांसद यूपी के वीरेन्द्र मान को को सबसे अधिक जज्बा वाले सांसद सम्मान शिवसेना के अरविंद सांवतको मिला। सबसे अधिक प्रयत्नशील सांसद सम्मान के रूप में ओडिशा  के रविन्द्र कुमार जैना को चिन्हित किया गया। जागरूक सांसद का सम्मान यूपी के पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल तो राजस्थान के चंद्र प्रकाश जोशी को संसद में सबसे कर्मयोद्धा सांसद सम्मान के लिए चयन किया गया। सबसे मजबूत सांसद केरल के एन के प्रेमचंद्रनन को माना गया। सबसे अधिक हौसला वाले सांसद का सम्मान हरियाणा के युवा कांग्रेली सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को दिया गया। उल्लेखनीय है कि युवा सांसद हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र और संविधान समिति के सदस्य रहे चौधरी रणवीर सिंह के पौत्र और अंत में सबसे अधिक लोकप्रिय सांसद का तगमा ओम बिडला को मिला। जिनकी लोकप्रियता के सामने कांग्रेस सुप्रीमों राहुल गांधी भी नहीं ठहर सके।
दो दो सर्वक्षण में आठ तरह की कसौटियों पर सांसदों को परखा गया। इस सर्वक्षण में किसी भी मंत्री को शामिल नहीं किया। इस मौके पर संसद में सबसे सक्रिय सांसद के रूप में सम्मानित निशीकांत दुबे ने आयोजकों के प्रति आभार जताया। श्री दुबे ने कहा कि इस तरह के सम्मान से सांसदों में जिम्मेदारी का बोध होता है। सभी सांसदों को सम्मानित कर रहे केंद्रीय विज्ञान प्रौधौगिकी मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा कि अजीबोगरीब कैटेग्री एक सकारातामक आधार है। डा. हर्ष ने इस मौके पर बतौर सांसद सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले लापरवाह सांसदों की भी एक सूची निकालने पर जोर दिया। संसद से बाहर सामूहिक तोर पर सांसदों को सम्मानित करने का यह पहला आयोजन था। ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें