शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2015

दूध


प्रस्तुति- उपेन्द्र कश्यप 

 

बकरा दूध !

क्या कभी आपने दूध देने वाला बकरा देखा है ? आप यह पढ़ कर सोचेंगे की बकरा दूध कैसे दे सकता है।  लेकिन इस संसार में कुछ भी चमत्कार हो सकता है और ऐसा ही एक चमत्कार गुजरात के अमरेली जिले के एक गाँव बाबर में हुआ है।  यहाँ के मंदिर के महंत सीतारामबापू के पास एक हट्टा - कट्टा बकरा है।  यह बकरा दूध देने के कारण मीडिया में छाया हुआ है।

Milking goat at Babra village



महंत सीतारामबापू के अनुसार एक साल पहले तक यह बकरा, अन्य बकरो की तरह ही था।  पर फिर इसके अचानक थन निकलने लगे, और जब कुछ महीनों में थान पूर्ण रूप से विकसित हो गए तो इनमे से दूध भी आने लगा जो की स्वाद में बिलकुल बकरी के दूध की तरह है।

Milking Goat





यह बकरा अब दिन में लगभग 1 लीटर दूध दे देता है। इसमें भी आश्चर्य की बात यह है कि बकरे के थन को किसी भी समय दुहा जाए, उसमें से दूध आने लगता है।

Milking Goat at Amreli Gujarat



जब से यह बात मीडिया में आई है गाँव में बकरे को देखने वालो का तांता लगा हुआ है।  लोग दूर दराज़ के गाँवो से भी बकरे को देखने पहुँच रहे है।

Temple at Barbar village in Gujarat


वैसे तो चिकित्सा विज्ञान ने आजकल बहुत प्रगति कर ली है जिसकी मदद से  इंसान अपना लिंग बदल सकता है पर यहाँ तो ये सब अपने आप ही हुआ है।

Goat Milk

Other Interesting Post : -
सत्य घटना - सांप ने काटा, डाकटरों ने मृत घोषित किया, घरवालों ने गंगा में बहाया, 14 साल बाद जिन्दा लौट आया युवक
भूतों की 13 सच्ची कहानियां, तस्वीरों के साथ
अनोखी परम्परा - पति कि सलामती के लिए जीती है विधवा का जीवन
इंसानियत कि मिसाल - वेट्रेस के इलाज़ के लिए मालिक ने बेच दिया अपना एक मात्र रेस्टोरेंट
भूपत सिंह चौहाण - इंडियन रॉबिन हुड - जिसे कभी पुलिस पकड़ नहीं पायी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें